Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला चौक पर अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की मूर्ति और 100 फीट ऊंचे तिरंगे का कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने किया अनावरण।

ज्योति यादव,डोईवाला। आज डोईवाला के मुख्य चौक को नई पहचान देते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी की मूर्ति और 100 फीट ऊंचे तिरंगे का अनावरण कर क्षेत्र को एक बड़ी सौगात से नवाजा।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा चौक पर स्थापित की गई शहीद दुर्गा मल्ल जी की प्रतिमा, और 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने किया मूर्ति और तिरंगा का अनावरण।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे क्षेत्र के लोग।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने शांति के दूत कबूतरों को उड़ाकर शांति और प्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी की शहादत को सलाम करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला कहा की अमर शहीद दुर्गा मल्ल जी डोईवाला लच्छी वाला के निवासी थे।


इस अवसर पर गौरव मल्होत्रा ने कहा की नगर पालिका की बैठक में हमने अपने वार्ड को पहचान दिलाने के लिए अमर शहीद दुर्गा मल्ल जी की मूर्ति का अनावरण का प्रस्ताव दिया था आज मूर्ति का अनावरण होने पर नगर के चौक को पहचान मिली हैं।
इस अवसर पर डोईवाला विधायक ब्रिज भूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, सागर मनवाल,नरेंद्र नेगी,पदम सिंह थापा, कमल थापा, विशाल थापा, सूर्य विक्रम शाही, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल, सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार, भारत भूषण, ईश्वर रौथान, मनीष दीवान, हिमांशु राणा, बलविंदर सिंह, संगीता डोभाल, अवतार सिंह, गौरव मल्होत्रा आदि क्षेत्र के कई पदाधिकारी व सभासदों के साथ कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version