Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

शक्तिमान प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए दोषमुक्त

ganesh joshi

साल 2016 से उत्तराखंड की राजनीति में चल रहे शक्तिमान प्रकरण में आज देहरादून सीजेएम कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दोषमुक्त घोषित कर दिया गया है। साल 2016 में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए घुड़सवार पुलिस भी तैनात थी।लेकिन धक्का-मुक्की के बीच पुलिस विभाग के शक्तिमान घोड़े की एक टांग टूट गई। जिसके बाद इस मामले का आरोप तत्कालिन मसूरी विधायक गणेश जोशी पर लगा था।वहीं पूरे मामले ने तूल तब पकड़ा, जब इलाज के दौरान शक्तिमान घोड़े की मौत हो गई। लिहाजा, उस दौरान विधायक गणेश जोशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी लिया गया था।आरोप लगने पर गणेश जोशी ने यह तक कह डाला था कि अगर उन पर लगे आरोप साबित हुए तो उनके पैर काट दिए जाएं साथ हि ‘अगर मैं दोषी पाया गया तो हर सजा के लिए तैयार हूं। जिसके बाद से ही मामला कोर्ट में लंबित चल रहा था। लेकिन गुरुवार को, सीजेएम कोर्ट में इस प्रकरण को लेकर हुई सुनवाई में कोर्ट ने गणेश जोशी के दोष मुक्त करार दे दिया है।

Exit mobile version