Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचे, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से की मुलाकात

ज्योति यादव, डोईवाला। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

बुधवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने उनके उपचार के संबंध में अस्पताल के चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। डॉ अग्रवाल ने श्री ध्यानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्री ध्यानी जी ने सदैव संगठन और क्षेत्र वासियों की चिंता की। उनके दिशा निर्देश में संगठन को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि ध्यानी का मार्गदर्शन उन्हें सदैव प्राप्त होता रहा है।

Exit mobile version