Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

BREAKING न्यूज: आज होगी विधायक महेश नेगी के घर की तालाशी, जानेगें क्या है सच

संवाददाता(देहरादून):   विधायक महेश नेगी यौन शोषण मामले में आज विधायक के कमरे की जांच की जाएगी। पुलिस विधायक के कमरे की जांच करने एक दिन पहले भी पहुंची थी, लेकिन कमरा बंद था, जिस कारण पुलिस को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ा था। दरअसल, महिला ने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए घटनास्थल के रूप में विधायक हॉस्टल का जिक्र भी किया था। कोर्ट के आदेश से नेहरू कॉलोनी में विधायक महेश नेगी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस महिला के बयान पहले ही दर्ज करा चुकी है। कई और लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इसी मामले में विधायक की पत्नी ने भी महिला के खिलाफ ब्लैमेलिंग का भी मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। नियमानुसार घटनास्थल का निरीक्षण भी किया जाना है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है सिक शुक्रवार को मुकदमे की जांच अधिकारी विधायक हॉस्टल पहुंची थीं। विधायक महेश नेगी का कमरा बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद कमरा नहीं खुल सका। पुलिस ने वहां तैनात कर्मचारी से कमरा खुलवाने को कहा है।

Exit mobile version