Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

BREAKING NEWS : राजपुर रोड पर डम्पर की हुई बाइक सवार से जोरदार टक्कर, 1 का पैर कटा, 2 लोग घायल

संवाददाता(देहरादून): आए दिन हम सभी ने हादसो के बारे में सुना व देखा होगा आज भी एक ऐसे ही हादसे की खबर हम अपने पाठको को बताने जा रह है। जिससे वह जान पाऐंगें की हादसें की के सगे नहीं होते है। हादसे कब और क्या करा दे इस बात से हर कोई अनजान है। आपको बता दे, राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार डम्पर डिवाइडर पर चढ़ गया। स्पीड इतनी तेज थी कि काफी दूरी तक डंपर डिवाइडर पर लगी लाइटों को तोड़ते हुए चला गया। इसमें डम्पर के क्लीनर के दोनों पैर कट गए। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती भी घायल हुए है। इनकी बाइक सामने से आते बेतरतीब इस डंपर से टकरा गई थी।

जानकारी के मुताबिक क्लीनर का नाम आलम है, जिसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक पैर कट कर अलग हो चुका है। जबकि दूसरा भी बुरी तरह से कट गया है। घायल युवक और युवती के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है दोनों को मैक्स पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज नाम के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


Exit mobile version