Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

BREAKING NEWS : अतिक्रमण का सिलसिला बोल पड़ा, प्रेमनगर का शिव मंदिर हुआ धराशायी

संवाददाता( देहरादून) : किसी ने सच ही कहा है कब क्या हो जाए इसका किसी को अंदाजा नहीं होता है। आज एक बेहद पुराना शिव मंदिर जो प्रेमनगर वासियों के लिए अपने से कम नहीं था। वह आज धराशायी होने में दो सेंकड का भी वक्त नहीं लगा। दरअसल, अतिक्रमण के चलते आज गुरूवार को शिव मंदिर जेसीबी द्वारा गिरा दिया गया। अतिक्रमण के खिलाफ देहरादून नगर निगम का अभियान जोरों पर है। गुरुवार को नगर निगम का दस्ता अतिक्रमण हटाने बोरिंग रोड चौराहा पहुंचा। जेसीबी से चौराहे पर स्थित शिव मंदिर का एक हिस्सा तोड़ दिया गया। मंदिर के दक्षिणी हिस्सा को तोड़ा गया।

तैनात थे पुलिस के जवान

मंदिर तोड़े जाने के समय किसी प्रकार की अव्यवस्था और हंगामा न हो इसके लिए पुलिस के 11 जवानों को तैनात किया गया था। एडीएम लॉ एण्ड ऑडर, डीसीएलआर, अपर नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई ऑफिसर अपनी मॉनेटरिंग में मंदिर को तुड़वाया।

Exit mobile version