Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्तः दो की मौत, एक गंभीर

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के संगरौली से जैंती जा रही बोलेरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। हादसा तहसील मुख्यालय से करीब दस किमी दूर बीती आधी रात को हुआ। कुंज गांव (लमगड़ा विकासखंड) निवासी कुंदन सिंह कुंजवाल (30) पुत्र दान सिंह कुंजवाल अपने साथी बाराकोट गांव के राजू सिंह धानक (32) पुत्र शिव सिंह धानक व एक अन्य उमेद सिंह के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। रविवार को आधी रात को संगरौली व चौखुड़ी के बीच बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में कुंदन सिंह व राजू धानक की मौत हो गई। उमेद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। उधर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा ले जाए गए हैं।

Exit mobile version