Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उप जिलाअधिकारी द्वारा ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक…!

ज्योति यादव, डोईवाला। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ बाल विकास परियोजना के अंतर्गत डोईवाला में उप जिलाधिकारी महोदया युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उप जिला अधिकारी द्वारा लैंगिक असमानता, महिलाओं के साथ हिंसा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा आत्मरक्षा हेतु साथ ही विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करने हेतु कार्यक्रम करने का सुझाव दिया   गया ।

इस अवसर पर प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक समन्वय राजेश डोभाल, डोईवाला कोतवाली से प्रीति सैनी, बाल विकास अधिकारी डोईवाला से अन्नू नौटियाल, सुपरवाइजर, साधना शर्मा, विनीता पुरवाल, उषा श्रेयाल आदि उपस्थित रहे

Exit mobile version