Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न

ज्योति यादव,डोईवाला।  शिक्षक संघ के अधिवेशन में विधायक ने की शिरकत। मंगलवार को राजकीय प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल में ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमे ब्लॉक के स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया।

एक दिवसीय अधिवेशन में डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला के साथ-साथ जिले भर के शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। राजकीय शिक्षक संघ डोईवाला शाखा उन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन हुआ।

जिसके पहले सत्र में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व दूसरे सत्र में चुनाव संपन्न हुए, चुनाव अधिकारी देवेंद्र कंडारी थे।जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष संजय नैथानी व ब्लॉक मंत्री मामराज चौहान को बनाया गया। वहीं शिव प्रसाद उनियाल को उपाध्यक्ष एवं चंद्रपाल व विजय लक्ष्मी को संयुक्त मंत्री बनाया गया।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी उमा पंवार, धूम सिंह खंडेलवाल, दीना राणा, राम सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version