Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बीजेपी से नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, कहा भाजपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित….

ज्योति यादव,डोईवाला। नगर निकाय चुनाव में भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रेमनगर बाजार वार्ड 16 में चुनावी जनसभा कर मतदाता को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी वर्ग से हैं। भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। पार्टी में बिना भेदभाव के हर कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। इसी वजह से कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि मोदी सरकार मातृशक्ति का सम्मान करते हुए लोकसभा और राज्यसभा में मातृशक्ति वंदनम के तहत 33% की भागीदारी सुनिश्चित की है सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष सहित 20 वार्डों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करानी है।

इस मौके पर नगर निकाय चुनाव प्रभारी शमशेर सिंह पुंडीर, राजेंद्र तड़ियाल,चुनाव संयोजक रामेश्वर प्रसाद लोधी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री इस्लाम अहमद पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी,सुनीता सैनी अवतार सिंह सैनी,एडवोकेट विनीत लोधी, मनिंदर सिंह,विशाल छेत्री,सुनीता नौटियाल,अजय लोधी, पंकज बहुगुणा,सुरेंद्र लोधी,रूपचंद लोधी,विनीत कुमार, सुशील वर्मा, बाबूराम लोधी, ओम प्रकाश, सोनू ठाकुर, रेनू बाला लोधी, जसवंत सिंह डाली,अमित रावत, प्रेम सिंह पम्मी राज,बॉबी शर्माभावना लोधी, रक्षा गुसांईं,जगपाल नेगी, राधा देवी, पुष्पा देवी,बाला देवी, सम्पूर्ण रावत,ललित पंत आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version