Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा का सदस्यता अभियान रचेगा नया कीर्तिमान – रविंद्र राणा

ज्योती यादव,डोईवाला। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भानियावाला में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एक जुटता के बल पर सदस्यता अभियान एक नया कीर्तिमान रचेगा,भाजपा का सदस्यता अभियान पार्टी के विकास और संगठन में सुदृढ़ी करण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की रणनीति और उद्देश्यों के बारे में बताया और उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्य वक्ता जिला मंत्री और सदस्यता अभियान सहसंयोजक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व देने वाली पार्टी है! कहा कि सदस्यता 8800002024 नंबर पर मिस कॉल देकर, नमो ऐप और फॉर्म भरकर दिलाई जा सकती है। विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें आमजन को भी भाजपा के रीति और नीतियों से जोड़ना है।

सभी मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपनी अपनी जिम्मेदारियां का निर्वाह सही तरीके से करने का अव्हान किया।

कार्यक्रम में सदस्य अभियान सहसंयोजक प्रेम कुमार पम्मी राज,मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल,मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता,पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी,सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पवार, मंडल मंत्री गणेश रावत,सुरेश सैनी, सुमेर चंद रवि,सुनीता नौटियाल,ईश्वर रोथान,विनय सजवाण,जगदीश प्रसाद गैरोला, हृदय राम डोभाल, गुड्डू मिश्रा, रोशन भट्ट,,पुरुषोत्तम डोभाल,नितिन बर्थवाल,समीर फरासी, सुनीता सैनी,अमित कुमार,संतोषी बहुगुणा,मधु भिडोला, ,दिनेश सजवाण,अवतार सिंह सैनी,कुसुम सिद्दू,योगी पवार,अंकित काला,मनीष छेत्री, गीता सावन, प्रकाश कोठारी, प्रवीण कनौजिया, हिमांशु राणा, विशाल, नीरज प्रजापति, अशोक लोधी,प्रेम कुमार,कुसुम पंवार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version