Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली, जोरो–शोरो से स्वागत किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का

ज्योति यादव,डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें हिमांशु भट्ट को महामंत्री एवं अंकित बहुखंडी को मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

बुधवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा हिमालयन गेट से डोईवाला चौक तक बाइक रैली निकालकर पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवनियुक्त महामंत्री हिमांशु भट्ट ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्व निष्ठा के साथ पालन करेंगे।

जिला मंत्री बनने पर अंकित बहुखंडी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जिम्मेदारी दी गई वह बेहद ही गौरवान्वित है। कहा की भाजपा वह संगठन है जो अंतिम छोर के व्यक्ति को भी आगे आने का अवसर प्रदान करता है।

रैली में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विपुल मेदोली, जिला अध्यक्ष अंकित बिजलवान, प्रकाश कोठारी, मनीष नेगी, सोनू गोयल, पंकज शर्मा, विक्रम नेगी, राजकिरण शाह, अभिषेक पुरी, शिवम कोहली, अंशुल कृषाली, अंशुल जोशी, अनुष्का नेगी, रिया भंडारी आदि थे।

Exit mobile version