Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत…

ज्योती यादव,डोईवाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया! गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कार्यकर्ता को संबोधित करते और मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड देवतुल्य भूमि के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के बल पर उत्तराखंड की पांचो सीटों पर भाजपा अपना परचम लहराया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल भारत को विकसित देश की श्रेणी की और ले जाएगा! जो काम अधूरे रह गए हैं उसे काम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में पूरे करेंगे! मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को मद्देनजर रखते हुए सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलती है। इसके बाद गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सड़क मार्ग से देहरादून की ओर रवाना हो गये।

स्वागत करने वालों में दायित्वकारी विनोद उनियाल, दायित्वकारी मधु भट्ट, दायित्वकारी रमेश गड़िया,प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा योगेंद्र पुंडीर,ऋषिकेश जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, निवर्तमान ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाई,जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा हिमांशु चमोली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version