Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

श्रमिकों के  सुरंग से सकुशल निकलने पर भाजपाईयों ने की मंदिर में पूजा अर्चना                          

ज्योती यादव,डोईवाला। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन में सकुशल निकालने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भानियावाला नागराज सोमेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सुरंग में फंसे श्रमिकों की सलामती के लिए सभी भाजपा संगठन के कार्यकर्ता कई दिनों से पूजा अर्चना व प्रार्थना कर रहे थे और साथ ही प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल आदि मंत्री वहां से तब तक नहीं लौटे,जब तक सुरंग में फसे श्रमिक सकुशल बाहर नहीं आ गये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग में फंसे श्रमिकों को एक- एक लाख और टनल के भीतर रेसकयू ऑपरेशन में कार्य करने वाले कार्मियों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि की देने की घोषणा की।

महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के साथ के साथ कटिबध है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकाल कर जनता के इस विश्वास को और भी अटल बना दिया है।

मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल ने कहा कि श्रमिकों को बचाने के लिए तकनीक के साथ आस्था का भी सहारा लिया, सुरंग के बाहर बौखनाग देवता का मंदिर स्थापित किया गया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना कर श्रमिकों के सुरंग से जल्द निकलने की प्रार्थना की, आस्था पर विश्वास रखते ही श्रमिक सकुशल सुरंग से बाहर निकल आये।

कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष,महंत पर्वत गिरी महाराज, जगदीश प्रसाद  गैरोला, हेमलता जोशी, रमेश चंद्र सेमवाल,पवन बिजलवान, हरजिंदर सिंह हंसी, सुंदर लोधी मधु नेगी, मनोज चौधरी,कमल राणा, अजय भंडारी, सभासद संदीप नेगी, जोत सिंह बंगारी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version