Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

ज्योती यादव,डोईवाला। अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 11-12 मे जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया और साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाया।

अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशन और भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा के लिए यह दिन खास है अंत्योदय दिवस हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्तियों को समाज के मुख्य धारा में लाना है।

मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल व सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और केंद्र सरकार की नीतियों को हम सभी को सदस्यता अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना होगा।

कार्यक्रम में अवतार सिंह सैनी, रवि पाल,सतीश कुमार, वीर बहादुर, मनजीत, राजेश, सुलेखा रानी, सुमित्रा, भाजपा कार्यकर्ता और वार्ड के तमाम लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version