Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पाकिस्तान की विदेश मंत्री द्वारा पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

BJP workers burnt the effigy of Pakistan in Doiwala angry with Pakistan's foreign minister's indecent remarks on PM Modi

ज्योति यादव डोईवाला: पाकिस्तान की विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।आक्रोश में किया पाकिस्तान का पुतला दहन।

जिसके चलते संगठनात्मक जिला ऋषिकेश की ओर से डोईवाला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला नगर चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पाक का पुतला दहन किया।

भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति पूरी तरह खराब हो चुकी है, जिसकी वजह से पाक पूरी तरह बौखलाया गया है और उल्टी सीधी बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को शख्त लहजे में कहा कि पाक अपनी हरकतों से बाज आ जाये, नही तो नतीजे अच्छे नही होंगे।

इस दौरान जिला महामंत्री दिनेश सजवान, जिला मंत्री विनय कंडवाल, सांसद प्रतिनिधि रविंदर बेलवाल, सभासद ईश्वर रौथान, संदीप नेगी, मंगल रौठन, सोनू गोयल, पंकज शर्मा, अरुण शर्मा, रामेश्वर पांडे, प्रकाश, चंदन, अमित कुमार, जायसवाल, अंशुल कृषाली आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version