Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुंका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का पुतला

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के विवादित बयान पर भाजपा के पदाधिकारियों के व कार्यकर्ताओं ने नगर चौक डोईवाला में पुतले का दहन किया।

जिलाध्यक्ष कविता शाह ने कहा कि माहरा के विवादित बयान को निचले स्तर कि राजनीति बताते हुए माहरा को नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन और राज्य निर्माण आंदोलन में गढ़वाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के द्वारा गढ़वाल की जनता को लेकर दिए गए विवादित बयान की घोर निंदा की है उन्होंने कहा कि माहरा ने गढ़वाल वासियों का अपमान किया है इसलिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने चाहिए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस वीरभूमि के निवासियों को अपमानित किया है वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद् अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की चाल, चरित्र और चेहरा किस तरह का है यहां के लोग अच्छी तरह जानते हैं यह उनकी नफरत और समाज को बांटने वाली सोच को दर्शाता है।

वहीं माजरी ग्रांट मंडल में भी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने जो बयान गढ़वाल संस्कृति के खिलाफ दिया है उसके लिए उसका पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन वालों में मंडल नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री रविंद्र बेलवाल, मनमोहन नौटियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती लखेड़ा, मंजू नेगी, विनीत मनवाल, माया अधिकारी, ईश्वर रौथान, उषा चमोला, रीना चौहान, मंगल रौथाण प्रिया अनीता प्रधान, संदीप नेगी,तुषार नेगी, विनीत कोठारी,अवतार सिंह सैनी, हिमांशु राणा, सुबोध नौटियाल,आदेश पवार, गणेश रावत, दिनेश सजवान, सर्वेश चौधरी, नीरज कुमार,

वही माजरी मंडल से प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, जिला अध्यक्ष कविता शाह,मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, सुमन लता,पुष्पा पुंडीर, रश्मि देवी, संतोष देवी,गोदावरी देवी, और काफी की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीआदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version