Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा ने किया नई प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का स्वागत*

ज्योति यादव,डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को भानियावाला स्थित होटल दून जायका में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया, जिसमें सैकड़ो महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूचिता ठाकुर ने 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े की जानकारी दी और सभी से उसमे हिस्सा लेने को आग्रह किया।

नवनियुक्त भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद जताया हुए कहा की वह अपने पद की गरिमा बनाए रखेगी। कहा की आगामी लोकसभा एवं नगर पालिका व नगर निगम के चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी, जिस पर वह अपना दायित्व निभाते हुए चुनाव में भाजपा को जिताने का यथासंभव प्रयास करेंगी।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आशा कोठारी, माया अधिकारी, नगीना रानी, जिला महामंत्री ममता न्याल, राममूर्ति ताई, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण रावत, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार, सुंदर लोधी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Exit mobile version