Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा विधायक मामला: कल खुलेगा बड़े पर्दे से राज , विधायक महेश नेगी के घर की होगी तालाशी

संवाददाता(देहरादून):रेप के आरोपी भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ दर्ज रेप के मामले में जांच ने तेजी पकड ली है। कोर्ट के आदेशों पर दर्ज मुकदमे मे जांच अधिकारी ने बयानों के आधार पर जांच शुरु कर दी है। इसी प्रक्रिया के तहत कल विधायक हॉस्टल रेसकोर्स स्थित भाजपा विधायक महेश नेगी कमरे को कल पुलिस खुलवाकर मौका ए मुआएना कर सुबूत जुटायेगी। आज गई टीम कमरा बंद होने के कारण खाली हाथ लौटी है।

राज्य की राजनीति में खासा सुर्खियो में आये अल्मोडा की दाराहाट सीट से भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ रेप के मुकदमे मे जांच अधिकारी ने ट्रांजिट हॉस्टल के प्रबंधक को नोटिस देते हुये कल जांच के लिये कमरा खुलवाने के लिये आज कह दिया है। कोर्ट के आदेशों पर दर्ज मुकदमे में पीडिता ने कई गंभीर आरोप लगाते हुये कई स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप विधायक पर लगाया है। इसी क्रम में मामले मे गठित स्पेशल जांच टीम कल विधायक हॉस्टल जाकर सुबूत जुटायेगी। मिली जानकारी के मुताबिक कल का समय जांच अधिकारी दारा विधायक हॉस्टल आने का प्रंबधक को देते हुये कल कमरा खुलवाने को भी कहा गया है।

Exit mobile version