Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का भाजपाईयो ने किया पुतला दहन

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं माजरी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनिंदर सिंह के नेतृत्व में द्वाराहाट कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का भनियावाला तिराह पर पुतला दहन किया गया।

युवा मोर्चा डोईवाला मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी ने कहा कि कांग्रेस विधायक द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री के प्रति जो अपमानजनक टिप्पणी की गई है वह कांग्रेस विधायक और उनकी पार्टी को शोभा नहीं देती इस प्रकार की टिप्पणी का भारतीय जनता पार्टी  कड़ा विरोध और निंदा करती है।

मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल ने कहा कि ऐसे विधायक को जिन्होंने अपने गरिमा पद को धूमिल किया है अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, विधायक अपनी मर्यादा भूल गए हैं।

पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस के विधायक द्वारा सरकारी कर्मचारियों को उसके घर पर जाकर धमकाने की कोशिश की गई, साथ ही उसके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया गया उसके लिए उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुतला दहन करने वालों में आनंद अग्रवाल, हिमांशु चमोली, सुभाष रावत, हिमांशु भट्ट, नरेश रावत, महेंद्र पवार, प्रेम सिंह पम्मी राज, बॉबी शर्मा, लकी सिंह, आशीष नेगी, आशीष नेगी, रविंदर बेलवाल, सुबोध नौटियाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Exit mobile version