Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा अपने पुराने कुकर्मों से भी सबक नहीं ले रही है – गरिमा दसौनी

Dehradun: Uttarakhand Pradesh Congress spokesperson Garima Mehra Dasauni has recently hit out at the Uttarakhand BJP. Dasoni said that BJP is not taking lessons from its old misdeeds. Dasauni said that if the BJP had taken strict action against both its former leaders, then today's kind of sad news would not have been received. Dasoni said that it is very unfortunate that BJP's MLA from Jwalapur Suresh Rathore has accused a woman worker of his own party. Along with this, not only indecency but also has crossed all the limits of dignity. Dasoni said that even before this, despite the confirmation of sexual harassment of women workers of his own party on Uttarakhand BJP's organization general secretary Sanjay Kumar, the state leadership without any Taking punitive action, he was quietly sent out of Uttarakhand through the back door, which is unfortunate in itself. Dasoni said that Dwarahat MLA Mahesh Negi of BJP, who gave the slogan of Beti Bachao Beti Padhao, was accused by the same local woman of being the father of her daughter and also of sexual harassment by the MLA for 3 years. Despite that, the BJP, which calls itself the largest organization, has not taken any action against that MLA till date, even that MLA has not been expelled, neither from the organization nor as a member of the assembly and now this new episode It has come to the fore in which Jwalapur MLA Suresh Rathore has been made serious allegations of sexual harassment by a BJP woman leader. Dasoni has demanded serious penal action against Suresh Rathor with immediate effect from the state government and police administration.

देहरादून – उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने हास ही में उत्तराखंड भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। दसोनी ने कहा कि भाजपा अपने पुराने कुकर्मों से भी सबक नहीं ले रही है। दसौनी ने कहा यदि भाजपा ने अपने पूर्व के दोनों नेताओं पर सख्त कार्यवाही की होती  तो आज जिस तरह की दुखद खबर न मिलती।दसौनी ने कहा कि ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के ज्वालापुर से विधायक सुरेश राठौर ने अपने ही दल की महिला कार्यकर्ता के साथ ना सिर्फ अभद्रता  की बल्कि मर्यादा की सभी सीमाएं लाँघ दी हैं।दसोनी ने कहा इससे पहले भी जिस तरह से उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री संजय कुमार पर अपने ही दल की महिला कार्यकर्ताओं के यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बावजूद प्रदेश नेतृत्व ने बिना कोई दण्डनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें चुपचाप पिछले दरवाजे से उत्तराखंड से बाहर भेज दिया वह अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है।

दसोनी ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के द्वाराहाट विधायक महेश नेगी पर वही की स्थानीय महिला ने अपनी पुत्री के पिता होने का आरोप लगाया और साथ ही साथ 3 साल तक विधायक के द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने की बात भी कही। उसके बावजूद स्वयं को सबसे बड़ा संगठन कहने वाली भाजपा ने अपने उस विधायक पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की यहां तक कि उस विधायक का निष्कासन तक नहीं किया गया ना ही संगठन से और ना ही विधानसभा के सदस्य के रूप में और अब यह नया प्रकरण सामने आया है जिसमें ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर पर भाजपा की ही महिला नेत्री ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। दसोनी ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से तत्काल प्रभाव से सुरेश राठोर के ऊपर गंभीर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है ।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version