Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देश की मजबूती के लिए भाजपा जरूरी – कमली भट्ट

ज्योती यादव,डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी भानियावाला शक्ति केंद्र पर चुनावी बैठक का आयोजन किया गया,बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कमली भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर कार्य करना है कहा कि अगर देश को मजबूत रखना है तो केंद्र में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरी है।

उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के पास ना तो करने के लिए कुछ है और ना कुछ कहने के लिए भाजपा का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है कार्यकर्ताओं के मनोबल पर उत्तराखंड की सभी पांचो सीटे भाजपा की झोली में होगी और भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा सीटे जीतकर केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि जो बूथ कमजोर है कार्यकर्ताओ को उस बूथ पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो शक्ति केंद्र भी और मजबूत हो जाएगा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री रविंद्र बेलवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी,हिमांशु राणा, ईश्वर रौथाण, नीलम नेगी, चंद्र मोहन लखेड़ा, सुंदर लोधी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version