Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देश हित में काम करने वाली पार्टी है भाजपा – गुरदीप सिंह छाबड़ा

ज्योति यादव,डोईवाला। अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी गुरदीप सिंह छावड़ा एक दिवसीय प्रवास के दौरान डोईवाला अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष हरविंदर सिंह हंसी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा गुरदीप सिंह छाबड़ा ने भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश के हित काम करती है कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ही नहीं बल्कि विश्व में भी आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याण योजनाएं चलाकर लोगों को लाभ दिया है।
अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ता कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, कार्यकर्ताओं के बल पर आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत एकदम पक्की है देश में 2024 लोकसभा में भाजपा की सरकार काबिज करने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री इस्लाम अहमद,नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पम्मी राज, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदर लोधी, अवतार सिंह, विक्रम सिंह, नसीर अली, मुस्तकीम अली, इसरार अहमद, गुरजीत सिंह, आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version