Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

19 फरवरी को होगा भाजपा डोईवाला नगर मंडल कार्य समिति का कार्यक्रम

ज्योति यादव,डोईवाला। भानियावाला में कार्यसमिति कार्यक्रम को लेकर भाजपा डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। कार्यक्रम संयोजक बीजेपी ऋषिकेश जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने बताया कि भाजपा डोईवाला नगर मंडल कार्यसमिति कार्यक्रम 19 फरवरी रविवार को होटल भागीरथी भानियावाला में आयोजित किया जाएगा।
जिसमें मुख्य अतिथि केंद्र में रहे पूर्व शिक्षा मंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक,विशिष्ट अतिथि विधायक भूषण गैरोला, मुख्य वक्ता दिगंबर सिंह नेगी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे ।
बैठक में डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी महिला मोर्चा डोईवालानगर मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, महामंत्री रविंदर बेलवाल, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल,मंत्री कृष्णा तड़ियाल, मंत्री अंकित काला मंत्री गणेश रावत, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता,युवा मोर्चा नगर डोईवाला मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी, अल्पसंख्यक मोर्चा डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष डॉक्टर बलजीत सिंह सोढ़ी, सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पवार,पूनम तोमर,सरिता गुसाई, विनीत मनवाल, कविता मदवान, सुंदर लोधी, परमजीत कौर, कुसुम पवार आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version