Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला ब्लॉक सभागार में भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन

ज्योति यादव,डोईवाला। भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक डोईवाला महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। डोईवाला ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य शोभा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शुक्रवार को बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शोभा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता सभी क्षेत्रों में स्वास्थ सुविधा पहुंचाने और देश में कोरोना महामारी के खिलाफ उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

भारत में कोरोना महामारी के चरम पर रहने के दौरान रोगों का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर जांच करने को लेकर आता कार्यकर्ता विशेष तौर पर चर्चा में रही और उनके काम की सराहना की।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा ने गर्भवती महिलाओं के लिए अनेको केंद्र तथा राज्य सरकार के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह ने कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह सक्रिय है उन्होंने कहा कि आशा का मतलब उम्मीद है।

कार्यक्रम में संयोजक आशा सेमवाल, जिला महामंत्री अनीता, जिला मंत्री मंजू नेगी, गीता नेगी, नीलम नेगी, पूनम तोमर, पुष्पा कुमाई, कुसुम पवार, हेमलता जोशी, कविता खंडूरी, माधवन सुमित्रा देवी निर्मला, मधु भिडोला, देवेश्वरी परमजीत कौर, वर्षा वर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Exit mobile version