Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, इनको मिली जगह

BJP declared national executive, they got their place

देहरादून: भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में उत्तराखंड से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सतपाल महाराज और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के नाम शामिल किए गए हैं। महाराज को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर पार्टी में उनका कद बढ़ गया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  के नेतृत्व में बीजेपी की पहली कार्यकारिणी की बैठक 7 नवंबर को दिल्ली में होगी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित 80 नेताओं को सदस्य मनोनित किया गया है।

बीजेपी महासचिव अरुण सिंह  ने बताया कि मुताबिक कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगेए जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और संगठक शामिल हैं।

Exit mobile version