Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बड़ी खबर: 1 नवंबर से LPG गैस का होम डिलिवरी सिस्टम होगा चेंज

संवाददाता(नई दिल्ली) : अब आपके सिलेंडर की होम डिलीवरी की प्रक्रिया पहले के जैसी नहीं होगी, क्योकि अगले महीनें से डिलिवरी सिस्टम में बदलाव होने वाला है। 1 नवबंर से डोमेस्टिक सिलेंडर की चारी रोकने और सही कस्टमर की पहचान के लिए तेल कंपनी नया सिलेंडर का डिलिवरी सिस्टम लागू करने वाली है। क्या है ये नया सिस्टम और होम डिलिवरी कैसे होगी आइए आपको बताते है सबकुछ

इस नए सिस्टम को DAC  का नाम दिया गया है यानी की डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड। अब सिर्फ बुकिंग करा लेने से सिलेंडर की डिलिवरी नहीं होगी बल्कि आपको रजिस्टर्ड नबंर पर एक मोबाइल कोड भेजा जाएगा। उस कोड को जब तक आप उिलिवरी बाॅय को कोड नहीं दिखायेंगे तब तक डिलिवरी पूरी नहीं होगी।

हालांकि अगर कोई कस्टमर ऐसा भी है जिसने डिस्ट्रीब्यूटर को मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है तो डिलिवरी बाॅय के पास वह ऐप होगा जिसके जरिये आप रियल टाइम अपना नबंर अपडेट करवा पाएंगे। और उसके बाद कोड जनरेट कर सकेगें।

ऐसे में उन कस्टमर की मुश्किलें बढ़ जाऐंगी जिनका एड्रेस गलत और मोबाइल नबंर गलत हैं तो इस वजह से उन लोगों की सिलेंडर की डिलिवरी रोकी जा सकती है।

तेल कंपनियां इस सिस्टम को पहले 100 स्मार्ट सिटी में लागू करने वाली है। इसके बाद बाकि धीरे-धीरे दूसरी सिटी में भी लागू कर सकती है। जयपुर में इसका पायलट प्रोजेक्ट पहले से चल रहा है।

95 फीसदी से ज्यादा इस प्रोजेक्ट का सक्सेंस रेट तेल कंपनियों को मिला हैं। बता दे, ये सिस्अम कमर्शियल सिलेंडर पर लागू नहीं होगा सिर्फ डोमेस्टिक के लिए ये रूल्य लागू किये जाएंगे।

Exit mobile version