Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 85 हजार के पार कोरोना का आंकड़ा, आज इतने लोगों की मौत

covid in uk

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में कोरोना के अब तक 85269 मामले सामने आ चुके हैं। आज भी राज्य में 580 मामले सामने आए हैं। मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी डेथ रेट पर चिंता जाहिर की है।

कोरोना से 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 76770 लोग ठीक होकर घर जा चुका हैं। आज 547 लोग ठीक हुए हैं। अब तक कोरोना से लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 6067 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version