Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बड़ी खबर : मसूरी पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत

mithun in mussoorie

मसूरी : मसूरी पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब होने की खबर है। बता दें कि अनुपम खेर के साथ मिथुन यहां एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। शूटिंग मसूरी देहरादून, ऋषिकेश समेत कई जगहों पर की जानी है। वहीं शूटिंग के लिए ही मिथुन और अनुपम खेर मसूरी पहुंचे जहां मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब हो गई । वहीं इसके बाद सिविल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम होटल पहुंची और उनकी जांच की। खबर है कि मिथुन चक्रवर्ती की हालत स्थिर है।

आपको बता दें कि मसूरी जिला उपचिकित्सालय के सीएमएस डा. यतिन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि मिथुन होटल सवाई में ठहरे हैं। शनिवार को उनको जानकारी मिली कि मिथुन चक्रवर्ती का स्वास्थय खराब हो गई है और वो अस्पताल आने में असमर्थ हैं। इसीलिए डॉक्टरों की टीम को होटल में ही बुलाया गया जिसके बाद तुरंत डॉक्टरों की टीम वहां पहुंची। उनकी जांच की गई और दवाईयां दी गई। अभी उनकी हालत में सुधार है। जानकारीमिली है कि मिथुन को एक फिल्म की शूटिंग के लिए लंढौर जाना था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उनके सीन की शूटिंग आज रद्द कर दी गई। खबर है कि मिथुन चक्रवर्ती को उल्टी दस्त की शिकायत थी।

Exit mobile version