Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बड़ी खबर: उत्तराखंड में BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, जाने कौनसे चेहरे है खास

[responsivevoice-button=”Hindi Female”]

संवाददाता(देहरादून) :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, 3 सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री हैं। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तराखंड के महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को बनाया है। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है।

अनिल बलूनी राज्यसभा के सदस्य भी हैं। वह ऐसे तीसरे मीडिया विभाग के पदाधिकारी हैंए जिन्हें मीडिया प्रमुख के साथ मुख्य प्रवक्ता का भी दायित्व दिया गया है। इससे पहले रविशंकर प्रसाद और स्वर्गीय अरुण जेटली मीडिया विभाग के प्रमुख के साथ-साथ मुख्य प्रवक्ता की दोहरी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अनिल बलूनी की टीम में 8 सांसद, दो विधायक और तीन पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया है। प्रवक्ता बनाए गए राज्यवर्धन सिंह राठौर, शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी तीनों ही पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

Exit mobile version