Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, ‘पावर बैंक ऐप’ फ्रॉड केस में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Dehradun - In the country's biggest cybercrime power bank app fraud case, Uttarakhand STF team and Economic Offenses Wing (FFU-Financial Fraud Unit) have arrested two members of the fraud gang by taking major action. So far, 30 bank accounts and STFs have already issued letters for departmental and legal investigation against all the concerned bank managers and responsible person in the investigation of the allegations. In this case 13 accused have come to light (04 accused arrested + 06 accused against the warrant B + 01 non-bailable warrant + 02 against the accused. In this sequence, the police team has to search for the accused in the district of Salem, Tamil Nadu. Was sent to places like Erode, where after hard work by the police team, 02 accused were arrested. Crores of rupees have been cheated so far from Power Bank App For your information, let me tell you that till now crores of frauds have been done by cyber criminals using Power Bank App. Yes, through the power bank app and other fake apps, criminals make the general public their victims by luring them to double the money in 15 days by investing money. At the same time, fraud of crores of rupees has been carried out by receiving the money through various e-wallets (Paytm / Roger Pay) and depositing it in various bank accounts. So many people have been arrested in this case so far If the data of the above types of crimes were collected from all over the country, then about 239 cases related to power bank have been registered in different states all over the country. In which about 27 accused have been arrested across the country. Due to the seriousness of the matter and the evidence of the involvement of foreign nationals / companies in this, cooperation is being taken by coordinating with national agencies like CBI, IB, ED etc., as well as efforts are on to establish contact with international agencies. .

देहरादून – देश के सबसे बड़े साइबर क्राइम पावर बैंक एप फ्रॉड केस में उत्तराखंड एसटीएफ की टीम व आर्थिक अपराध शाखा (FFU- Financial Fraud Unit) ने बड़ी कार्रवाई कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।

अभियोगों की विवेचना में अब तक 30 बैक खाते व एसटीएफ ने सभी संबंधित बैंक प्रबंधकों और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ विभागीय और कानूनी जांच के लिए पहले ही पत्र जारी कर दिया है|इन मामले में 13 अभियुक्त प्रकाश में आये है (04 अभियुक्त गिरफ्तार+06 अभियुक्तो के विरुद्व वारण्ट बी+01 अभियुक्त के विरुद्व गैर जमानती वारंट+02 किया गया हैं | इस क्रम में पुलिस टीम को अभियुक्तो की तलाश के लिए  तमिलनाडू के जनपद सलेम,इरोड आदि स्थानो पर भेजा गया था , जहां  पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद 02 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी ।

पावर बैंक एप से अब तक करोड़ो रुपये की हुई धोखाधड़ी

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि साइबर अपराधियों द्वारा पावर बैंक ऐप का इस्तेमाल करके अब तक करोड़ों की धोखाधड़ी की जा चुकी है । जी हां पावर बैंक  ऐप व अन्य फर्जी ऐप के माध्यम से अपराधी पैसे इन्वेस्ट करने पर 15 दिन में पैसे दुगने करने का लालच देकर आम जनता को अपना शिकार बनाते हैं  । वहीं धनराशि विभिन्न ई-वालेट (पेटीएम/रोजर पे ) के माध्यम से प्राप्त कर विभिन्न बैक खातो में जमा कराकर करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है।

इस मामले में अब तक इतने लोगो की हो चुकी हैं गिरफतारी

उक्त प्रकार के अपराधो के पूरे देश से आँकडे एकत्रित किये गये तो पावर बैक सम्बन्धी पूरे देश में करीब 239 अभियोग विभिन्न राज्यो में पजीकृत कराये गये है ।  जिसमें पूरे देशभर में करीब 27 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी है । प्रकरण काफी गम्भीर एवं इसमे विदेशी नागरिको/कम्पनियो के जुड़े होने के साक्ष्य प्राप्त होने के कारण राष्ट्रीय एजंसियो CBI, IB, ED आदि से भी समन्वय स्थापित कर सहयोग लिया जा रहा है, साथ ही अन्तराष्ट्रीय एजेंसियो से भी सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास जारी है ।

Exit mobile version