Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

रायवाला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी की तीन घटनाओं का किया खुलासा

Rishikesh - SOG Dehat and Raiwala Police have arrested two accused of Pardi gang, disclosing three theft incidents in Gram Sabha Khairi Khurd. Police arrested both the accused from Sarvanand Ghat in Haridwar. Along with this, the police have also recovered stolen goods from the possession of the accused. Let us tell you that on July 5, Manisha Guru Rajni Rawat, resident of Khairi Khurd, while giving a complaint at Raiwala police station, had told the police that apart from his house, the incident of theft was carried out by uprooting the grills of two other houses in the neighborhood and from there 50 thousand Cash and other belongings have been stolen. After which a joint team of SOG countryside and Raiwala police was formed, the police left for Madhya Pradesh, Gwalior, Guna, Ujjain and Ratlam etc. Districts to reveal the matter. Today both the accused were arrested by the police and presented before the court from where they were. has been sent to jail.

ऋषिकेश – एसओजी देहात और रायवाला पुलिस ने ग्राम सभा खैरी खुर्द में हुई तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पारदी गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हरिद्वार के सर्वानंद घाट से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि 5 जुलाई को खैरी खुर्द निवासी मनीषा गुरु रजनी रावत ने रायवाला थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि उनके मकान के अलावा पड़ोस में दो अन्य मकानों की ग्रिल उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया और वहां से  50 हजार की नकदी और अन्य सामान चुरा लिया गया है।

जिसके बाद एसओजी देहात और रायवाला पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस मध्य प्रदेश ग्वालियर गुना उज्जैन और रतलाम आदि जिलों के लिए रवाना हुई आज दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version