Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Big Accident In Uttarakhand : बारात से लौट रही बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Big Accident In Uttarakhand

Big Accident In Uttarakhand

Big Accident In Uttarakhand : शुक्रवार को उत्तराखंड में बड़ा हादसा।पौड़ी गढ़वाल से दुल्हन को लेकर गाजियाबाद लौट रही बारातियों की बस खाई में गई। हादस में मौके पर लड़के की बुआ की मौत हो गई। वहीं रामनगर में इलाज के दौरान दो लोगाें की मौत हो गई।

Big Accident In Uttarakhand : मरने वालों में से एक दूल्हे की बुआ व भाई

मरने वालों में से एक दूल्हे की बुआ व भाई बताए जा रहे हैं। शेष घायलों को पुलिस व आइटीबीपी जवानों की मदद से राजकीय चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया।बीती गुरुवार को नंदगांव गाजियाबाद से बरात अदालीखाल पौड़ी गढ़वाल गई थी। शुक्रवार को दूल्हा पक्ष दुल्हन लेकर वापस लौटा। शंकरपुर चौकी चेकपोस्ट (पौड़ी गढ़वाल) से करीब एक किमी दूर मरचूला से पहले धूमाकोट बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस यूपी 14 जेटी 5234 का चालक अशोक पुत्र जगन्नाथ निवासी गड़ीगांव पांच नंबर भट्टा गाजियाबाद नियंत्रण खो बैठा।

Big Accident In Uttarakhand : सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा

नतीजतन बरातियों से भरा वाहन करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। सल्ट पुलिस व आइटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे। तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

Exit mobile version