Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड से बड़ी खबर: चमोली में गलेशियार टूटने से बड़ा हादसा!

joshimath-dam

देहरादून: चमोली जिले के रैनी में ग्लेशियर फटने धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रबंधन विभाग और चमोली जिला प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी ली है।

चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान ने बताया कि काफी नुकसान की सूचना है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। टीम मौके पर जा चुकी है। नुकसान की स्थिति बाद में ही साफ हो पाएगी। नदियों में बाढ़ आ गई है। तपोवन बैराज पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। श्रीनगर में प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की है। वहीं, नदी में काम कर रहे मजदूरों को भी हटाया जा रहा है।

बाढ़ के बाद अब धौली नदी का जल स्तर पूरी तक रूका हुआ है। स्टेट कंट्रोल रूम के अनुसार, गढ़वाल की नदियों में पानी ज्यादा बढ़ा हुआ है। करंट लगने से कई लोग लापता बताए जा रहे है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिव आपदा प्रबंधन और डीएम चमोली से पूरी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री लगातार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, श्रीनगर जल विद्युत परियोजना को झील का पानी कम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ने में दिक्कत न हो।

Exit mobile version