Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भारतीय किसान यूनियन ने अनुशासनहीनता के कारण गढ़वाल मंडल महामंत्री को पद से किया निष्कासित….

ज्योति यादव, डोईवाला।–आज डोईवाला भारतीय किसान यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में जिला स्तर, प्रदेश स्तर व मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस बैठक का मुख्य कारण हरेंद्र बालियान जोकि गढ़वाल मंडल महामंत्री पद पर नियुक्त रहे, हरेंद्र बालियान द्वारा अनुशासनहीनता व बुजुर्गों के साथ बदसलूकी कि गई व सभी के द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद भी अपमान किया गया। साथ ही संगठन में गलत तरीके से कई नियुक्तियां की गई।


जिससे नाराज संगठन के सभी पदाधिकारियों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि हरेंद्र बालियान को संगठन से अनिश्चित काल के लिए उनके पद से निष्कासित किया गया। अब वह केवल संगठन में एक साधारण सदस्य ही बने रहेंगे।
इस बैठक में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश महासचिव दर्शन सिंह चौधरी, तराई के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी उषा तोमर, हरिद्वार जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री, देहरादून जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version