Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी की 20 मार्च बुधवार को होगी कार्यकर्ता योजना बैठक

ज्योती यादव,डोईवाला। लोकसभा चुनावी तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला मे बैठक आहूत की, जिसमे भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार की चुनावी तैयारी को लेकर दिनांक 20 मार्च 2024 बुधवार को आर्शीवाद वाटिका डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ता योजना बैठक शाम 4:00 बजे आयोजित की जाएगी।

जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने बताया कि कार्यकर्ता योजना बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, डोईवाला विधायक विधायक व विधानसभा चुनाव संयोजक बृजभूषण गैरोला, डोईवाला विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी के अलावा विधानसभा धर्मपुर आशिक, डोईवाला विधानसभा, ऋषिकेश विधानसभा, तीनों विधानसभाओं के निवासरत लोक सभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य/ विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति
,विधानसभा कोर कमेटी
,प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश/ जिले के समस्त मोर्चा पदाधिकारी, समस्त जिला पदाधिकारी मोर्चे के मंडल अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारी, मंडलों के सभी शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी
प्रदेश /जिले के सभी प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजक, निगम में पार्षद/ नगर पालिका सभासद,ब्लॉक प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य /क्षेत्र पंचायत सदस्य/ ग्राम प्रधान सभी शामिल रहेंगे l

इस दौरान बैठक में डोईवाला विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी,डोईवाला विधायक व विधानसभा चुनाव संयोजक बृजभूषण गैरोला, राजन गोयल,विधानसभा चुनाव सहसंयोजक दीवान सिंह रावत, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, विक्रम नेगी, मनमोह नौटियाल, पुरुषोत्तम डोभाल,राजकुमार राज, सुंदर लोधी, बख्तावर सिंह, राजेंद्र मनवाल, प्रताप बस्सी,मोहन सिंह, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version