Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने गठित की अपनी नई कार्यकारिणी

ज्योति यादव,डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नगर मंडल की कार्यकारिणी गठित की गई। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पाल एवं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा मंडल कोई वाला की कार्यकारिणी गठित की गई। बुधवार को कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ओबीसी मंडल अध्यक्ष सुंदर लोधी ने तीन उपाध्यक्ष, तीन मंत्री, दो महामंत्री समेत कई कार्यकर्ताओं को पद आवंटित किए। जिसमें रविपाल, अशोक वर्मा एवं बाबू राम लोधी को उपाध्यक्ष, राम मूर्ति व नीरज प्रजापति को महामंत्री, शहजाद अली, भूपेश प्रजापति एवं अमित यादव को मंत्री, रजनी श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और अन्नू कौशल को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारणी में गीता पांचाल, अंजना वर्मा, सीमा, उर्मिला चौहान, अमन उपाध्याय, जयप्रकाश, रवि गुप्ता, रीता गोयल, प्रवेश कुशवाह, रेनी लोधी, प्रशांत गिरी, अर्चना कौशल, निधि वर्मा, अभिषेक पाल आदि को शामिल किया गया।

 

Exit mobile version