Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–चंद्रयान-3 मिशन के कामयाब होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटाखे और मिठाइयों के साथ मनाई खुशियां

ज्योति यादव,डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी डोईवाला के कार्यकर्ताओं ने जॉली ग्रांट में चंद्रयान-3 मिशन के कामयाब होने पर पटाखे फोड़कर और मिष्ठान बाटकर कर खुशियां मनाई।

भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा अंकित बिजलवान एवं मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन कोठारी के के नेतृत्व में चंद्रयान-3 मिशन कामयाब होने पर क्षेत्र वासियों को बधाई दी।
मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के कदम रखते ही पूरे विश्व में भारत का डंका बज गया है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन कोठारी जिला संयोजक आईटी युवा मोर्चा सुबोध नौटियाल मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा तुषार नेगी विपिन कोठारी गोपाल राणा अंशुमान रतूड़ी अतुल रावत अंकित नेगी, मोहित ममगांई,हरिकृष्ण बिजल्वाण, महिपाल कृशाली, क्रिश भट्ट,ओम सजवान,दिव्यांश,कान्हा
वंश आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version