Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भारत गुप्ता ने दिया भाजपा मीडिया प्रभारी पद से त्यागपत्र

ज्योति यादव,डोईवाला। आज भाजपा डोईवाला मंडल मीडिया प्रभारी पद से भारत गुप्ता ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी को दिया अपना त्यागपत्र।

पत्र के अनुसार मीडिया प्रभारी रहे भारत गुप्ता ने कहा कि मेरे पास भाजपा डोईवाला मंडल मीडिया प्रभारी का पद है आज मैं अपने मीडिया प्रभारी के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं और साथ ही साथ मैं भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा बना रहूंगा, साथ ही उनके द्वारा पत्र में लिखा गया कि अगर समाचार पत्रों में किसी का नाम नहीं आता तो वह भी मुझसे शिकायत करते हैं मैं रोज-रोज इस तरह की बातों से परेशान हो गया हूं और प्रत्येक दिन के कार्यक्रम से मेरे कार्य पर भी असर पड़ रहा है। जिस कारण उन्हें मीडिया प्रभारी पद से मुक्त किया जाए।

Exit mobile version