Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भागवत प्रवक्ता राज्राजेश्वर गोस्वामी का दारु, और महिला को पिटते हुए वीडियो वायरल।

Bhagwat spokesperson Rajyarajeshwar Goswami's liquor and video of woman beating her goes viral.

मथुरा :भागवत प्रवक्ता राज्राजेश्वर गोस्वामी द्वारा अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने के बाद रविवार को उनका दूसरा रूप सामने आया है।भागवत प्रवक्ता के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह एक महिला को पीटने के साथ ही शराब और सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे है। वायरल हो रहे वीडियो को लेकर राजराजेश्वर ने बताया कि ये वीडियो पांच साल पुराने हैं। वह मेरा अतीत है, अब मैं यह सब छोड़ चुका हूं, जिस महिला को वह थप्पड़ मारते दिखे हैं वह उनकी पत्नी हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन मेरे अपहरण का प्रयास किया गया था उस दिन मेरा मोबाइल भी चोरी हुआ, जिसकी रिपोर्ट वह दर्ज करा चुका हूं। बता दें कि पिछले दिनों राजराजेश्वर ने नागेश, अमित तिवारी, राज मलिक और श्याम अन्य पर दिनदहाड़े गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विडियो वायरल होने के बाद से भागवत प्रवक्ता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

रिपोर्ट संध्या कौशल।

Exit mobile version