Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सभी दुखों का समाधान है भागवत कथा – कथा व्यास आदित्यानंद महाराज

ज्योती यादव,डोईवाला। प्रेम नगर बाजार वार्ड नंबर 18 पंचायत घर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा मे कथा व्यास आदित्यानंद महाराज अपने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि हम सबको जीवन में भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए क्योंकि भागवत कथा श्रवण करने से सभी दुखों का समाधान और जाता है और साथ ही मोक्ष का रास्ता दिखाती है जीवन और मृत्यु ईश्वर के हाथ में है इसलिए जब तक मानव जीवन है हमेशा अच्छे कर्मो पर ध्यान देना चाहिए,

उन्होंने महाभारत युद्ध के समय भगवान कृष्ण अर्जुन से बोले अर्जुन तुम चैन की नींद सो रहे हो तब अर्जुन बोले, हे माधव मेरी रक्षा के लिए आप जाग रहे हैं तो फिर मुझे जागने की क्या जरूरत है इसलिए हम कह सकते हैं जिसके साथ भगवान होता है उस व्यक्ति को महाभारत जैसे युद्ध की भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

कथा श्रवण करने वालों में भूपेश प्रजापति,चमेली देवी, नीलम गोयल,नीरज गुप्ता, गीता जिंदल, विशाल हेलन,बलदेव सिंह पुंडीर, साधना गिरी, संगीता अग्रवाल,आनंदी यादव, गीता त्यागी, किरण लोधी, राजवीर खत्री,रेखा गुप्ता, मोनू भट्ट, पूरन यादव, सरिता पाल,सुमन पाल, सुनीता वेदवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Exit mobile version