Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

अब खुलेंगे कोरोना के कारण बंद पड़े बार, आसान दिख रही राह

संवाददाता(देहरादून):राजधानी में आखिरकार बार खुलने की राह साफ हो गयी है।जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग से भेजी गई फ़ाइल को मंजूर कर दिया है। राजधानी में कल से सभी प्रकार के बार खुलने की मंजूरी जिलाधिकारी ने दे दी है।हालांकि इस पर जिला आबकारी विभाग से अलग से भी आदेश जारी होना है।इसकी वजह नई आबकारी नीति है क्योंकि नई नीति में कहा गया है कि बार संचालक अब दुकानों से भी शराब खरीद सकेंगे।लिहाज़ा इसका ऑर्डर कल जारी हो जाएगा।प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी संजय रावत ने बताया कल सुबह नियत समय से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Exit mobile version