Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला महिला पुलिस द्वारा गोरा शक्ति एप व महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान…!

ज्योति यादव,डोईवाला। पुलिस द्वारा सोमवार को ग्राम कुँआवाला में महिलाओं को गोरा शक्ति एप की जानकारी देकर जारूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सुरक्षा व महिलाओ को जागरूक करने के उद्देश्य व सामुदायिक पुलिसिंग स्थापन के लिए वर्तमान में प्रचलित जन-जागरूकता अभियान के चलते महिला कर्मियों की टीम गठित कर ग्राम कुँआवाला मे महिलाओं, युवतियों के साथ जन-जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

उपस्थित सभी महिलाओ को महिला सुरक्षा व महिलाओ के वैधानिक अधिकारो के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई व गोरा शक्ति एप का व्यापक प्रचार प्रसार कर ऑनलाईन शिकायत पंजीकरण, वैधानिक अधिकार तालिका, महत्वपूर्ण नम्बरो सूची एवं एसओएस कॉल के सन्दर्भ में एप के संचालन की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को नशे के दुष्प्रभाव व नशे की रोकथाम तथा नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए पुलिस को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के लिए शपथ ग्रहण भी करवाई गई।

Exit mobile version