Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

थाना रानीपोखरी मे 46 वाहनों की नीलामी,649000 राजस्व प्राप्ति

ज्योति यादव, रानीपोखरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने थानों में काफी समय से पुराने लावारिस मुकदमाती एमवी एक्ट से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश के अनुपालन में थाना रानीपोखरी पर आज  एडीएम प्रशासन महोदय 46 वाहन आबकारी अधिनियम से संबंधित जिसमें 17 कार 12 स्कूटर 5 मोटरसाइकिल 12 स्कूटी कुल 46 वाहनों की गठित कमेटी
1 उप जिलाधिकारी ऋषिकेश अध्यक्ष
2  क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश सदस्य
3 उप संभागीय परिवहन अधिकारी सदस्य
4 थाना अध्यक्ष थाना रानीपोखरी सदस्य
एवं माल खाना मोहिर्र थाना रानीपोखरी की उपस्थिति में सार्वजनिक नीलामी की गई। नीलामी से पूर्व 59 बोली दाताओं द्वारा टोकन प्राप्त किए गए जिसमें से बोलीदाता जावेद पुत्र इकबाल निवासी बनेड़ा टांडा मंगलौर रुड़की जनपद हरिद्वार द्वारा सर्वाधिक बोली लगाकर कुल 5 लॉट में 46 वाहनों की नीलामी अपने नाम कर धनराशि 649000 जीएसटी सहित अदा की गई।

Exit mobile version