Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस के अंतर्गत मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति 

ज्योति यादव,डोईवाला। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व परवादून कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल के निर्देश पर डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस के अंतर्गत निम्न मंडल अध्यक्षों को मनोनीत किया जाता है।

माजरीग्रांट मंडल अध्यक्ष – तेजपाल सिंह मोंटी
रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष – सुमित कुमार
थानों मंडल अध्यक्ष – राजेन्द्र बिष्ट

डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने नियुक्ति करते हुए कहा कि आशा है कि सभी संम्मानित मंडल अध्यक्ष अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुये मा०मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं श्री राहुल गांधी जी की भावना तथा कांग्रेस की गौरव शाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुये संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे । नियुक्ति पर सभी कांग्रेसजनों ने खुशी व्यक्त की ।

इस दौरान परवादून कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी,डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,मुकेश प्रसाद,शुभम काम्बोज आदि मौजूद रहे ।

Exit mobile version