Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

टीएमसी में नौकरी पाने कि लिए करें जल्द अप्लाई

मुबंई। टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई ने डिस्पेंसरी पर्चेस ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 20 नवंबर 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
टावेदके के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, इसके अलावा नोटिफिकेशन में बताई गई अतिरिक्त योग्यताएं भी होनी चाहिए।

आयु सीमा
35 से 45 वर्ष के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट का प्रावधान है, आयु में छूट संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

पदों का विवरण
वैकेंसी पर्चेज़ ऑफिसर- 1 पद
किचन सुपरवाइजर- 1 पद
फीमेल वार्डन- 1 पद

आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के कैंडीडेट्स के लिए 300 रुपये की फीस भरनी होगी जबकि अन्य आरक्षित वर्ग को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इंटरव्यू या लिखित परीक्षा के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ ओरिजिनल डॉक्युमेंट और एक्सपीरिएंस सर्टिफिकेट भी लाना होगा।

Exit mobile version