Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सिपेट से अनुज का हुआ नेट बॉल में चयन….!

ज्योति यादव, डोईवाला । उत्तराखंड नेट बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 18 दिसंबर को पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में जूनियर वर्ग में स्टेट के ट्रायल संपन्न हुए, जिसमें 45 छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया l जिसमें उम्दा प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सिपेट के छात्र अनुज बिष्ट पुत्र श्री राकेश सिंह बिष्ट का चयन कोलकाता पश्चिम बंगाल में होने वाली 35 वी जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे l जो कि 25 से 28 दिसंबर साईं स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स कोलकाता पश्चिम बंगाल में आयोजित होगी l कॉलेज के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख अभिषेक राजवंश व प्रशिक्षण प्रभारी बीके सिंह ने छात्र को आशीर्वाद देते हुए खेल में अच्छा प्रदर्शन करने कामना की इस अवसर पर खेल प्रभारी राजेश यादव ,अमरिक सिंह, जितेंद्र सिलस्वाल ,गौरव शर्मा आदि लोग उपस्थित थे l

Exit mobile version