Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

टीम इंडिया व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैचों की हुई घोषणा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज का इंतजार हर किसी को रहता है। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। इस सीरीज पर खेले जाने वाले मुकाबलों की तारीखों की घोषणा हो गई है। भारतीय टीम इस दौरे पर वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट में मैच खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली आगामी सीरीज के आयोजन स्थल और तारीख पर फैसला कर लिया गया है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 27 और 29 नवंबर को खेले जाएंगे। इन दोनों ही मुकाबले की मेजबानी के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को चुना गया है। आखिरी मुकाबला 2 दिसंबर को केनबरा में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज कैनबरा और सिडनी में ही खेले जाएंगे। पहला मैच 4 दिसंबर को कैनबरा में जबकि सीरीज के बाकी दो मुकाबले 6 और 8 दिसंबर को सिडनी में खेले जाएंगे।

Exit mobile version