Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

अंकिता लोखंडे ने किया अपने बाॅय के साथ वीडियों सूट, हुआ वायरल

संवाददाता :अंकिता लोखंडे और विक्की जैन काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। फैन्स दोनों के वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अंकिता और विक्की का एक प्यारा वीडियो फैन्स ने शेयर किया है जिसमें दोनों की प्यारी केमिस्ट्री नजर आ रही है। अंकिता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो के बैकग्राउंड में दिल इबादत गाना चल रहा है। कुछ दिनों पहले अंकिता ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं और सुशांत दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके थे। मैं विक्की जैन को डेट कर रही हूं और उनके साथ खुश हूं’।

बता दें कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता काफी टूट गई थीं। लेकिन फिर अंकिता की लाइफ में विक्की जैन आए। अंकिता और विक्की की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए ही हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार मिले और फिर दोनों को प्यार हो गया। अंकिता, विक्की के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं। वह हर त्यौहार को विक्की के साथ सेलिब्रेट करती हैं।

 

अंकिता की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पिछले साल ही उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद अंकिता फिल्म बागी 3 में नजर आई थीं। फिल्म में अंकिता, टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे।

 

Exit mobile version