Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सिपेट मे आयोजित हुआ एल्यूमिनी मीट….!

ज्योति यादव–केंद्रीय रसायन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून में आज एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया गया l जिसमें 2019 से 2022 के छात्र छात्राओं को सिपेट में आमंत्रित किया गया l पुराने छात्र छात्राओं ने नए छात्रों के साथ अपने अनुभवो एवं रोजगार के बारे में बताया तथा किस तरह से आप कोर्स करने के बाद रोजगार पा सकते हैं और जीवन में सफल हो सकते हैं, इसके बारे में बताया। एल्यूमिनी ने संपूर्ण संस्थान का भ्रमण तथा आपस में फ्रेंडली वॉलीबॉल मैच भी खेला गया l प्रशिक्षण प्रभारी ने एल्यूमिनी का स्वागत किया तथा सभी छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version